*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन 01 अगस्त तक*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 सिपाही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन 01 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नियम एवं शर्तों सहित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
