More

    *असम के बक्सा जिला अंतर्गत मानस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलकुड़ी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का चुनावी जनसभा, एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर बसुमतारी के समर्थन में जनसंपर्क एनडीए की जीत का जताया विश्वास*

    *असम के बक्सा जिला अंतर्गत मानस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलकुड़ी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का चुनावी जनसभा, एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर बसुमतारी के समर्थन में जनसंपर्क एनडीए की जीत का जताया विश्वास*

    असम :-केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम के बक्सा जिला अंतर्गत मानस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलकुड़ी में एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर बसुमतारी के समर्थन में जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया।

    इस अवसर पर श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जनसमर्थन प्राप्त होगा और पुनः सरकार का गठन होगा।

    श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए का संकल्प पत्र असम के समग्र और संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार बनने पर अवैध घुसपैठ पर सख्ती से नियंत्रण, अतिक्रमण मुक्त असम, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्य, तथा लव जिहाद एवं भूमि जिहाद जैसी चुनौतियों पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ₹5 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, सैटेलाइट टाउनशिप एवं एरोसिटी के विकास तथा बाढ़ मुक्त असम के लक्ष्य के साथ आधारभूत संरचना को सशक्त किया जाएगा। युवाओं के लिए 2 लाख सरकारी नौकरियों के सृजन, सीएमएएए योजना के तहत 10 लाख युवाओं को आर्थिक सहायता तथा गरीबों को मुफ्त राशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता रहेंगी।

    शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रत्येक जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना, केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा, ओरुनोडोई योजना के अंतर्गत ₹3,000 की सहायता, तथा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। किसानों, मछुआरों और श्रमिकों के कल्याण हेतु छोटे एवं सीमांत किसानों को ₹11,000 की सहायता, मछुआरों को वित्तीय सहयोग तथा चाय बागान श्रमिकों के लिए ₹500 दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है।

    श्री साहू ने कहा कि जनजातीय और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हुए 6 समुदायों को अनुसूचित दर्जा देने की दिशा में प्रयास, 7 समुदायों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना तथा स्वायत्त जनजातीय परिषदों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि आवास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 लाख घरों का निर्माण, बुनकरों को वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹50,000 करोड़ का निवेश, तथा 2036 तक $300 बिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 8वें वेतन आयोग का क्रियान्वयन, खेलों का समग्र विकास, डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के रूप में विकसित करना तथा बराक वैली के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    श्री साहू ने कहा कि ये सभी संकल्प असम को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और संकल्पों को जनता तक पहुंचाएं।

    Trending News

    Technology