अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मोटर सायकल से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार, 50.400 बल्क लीटर शराब जब्त

कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, भा.पु.से. के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 27.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल क्रमांक CG 27 S 1740 में दो व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बड़े कनेरा रोड बायपास रोड के आगे शिव मंदिर के पास बिक्री हेतु आने वाले हैं। सूचना पर थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध मोटर सायकल को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की बीच वाली सीट में रखी प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें कुल 280 नग पौवा, कुल मात्रा 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000/- है, बरामद हुई।
पूछताछ एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर बाहर से लाई गई अंग्रेजी शराब को बिक्री हेतु डंप कर रखने में सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1. राजा सोनी उर्फ रूपेश सोनी, पिता पारस सोनी, उम्र 24 वर्ष, जाति सोनार, निवासी विकासनगर, स्टेडियम के पास, कोण्डागांव।
2. संजय सिंह, पिता रघुधीर सिंह, उम्र 39 वर्ष, जाति क्षत्रिय, निवासी डीएनके आईआरएस कॉलोनी, कोण्डागांव।
3. मनवीर कोर्राम, पिता कमल कोर्राम, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी भिरावण्ड, थाना मांझीपारा, जिला कोण्डागांव।
आरोपियों का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
