➡️ *अवैध शराब बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
➡️ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया है निर्देशित*
➡️ *आरोपी के कब्जे से 6 लिटर महुआ शराब किमती 1200रू. किया गया जप्त।*
➡️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर *नाम आरोपी -* रामसागर घृतलहरे पिता स्व रामाधार घृतलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी नवागांव मल्हार, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
*विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं डीएसपी मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी मल्हार भावेश शिंदे को ग्राम नवागांव के रामसागर घृतलहरे द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में महुआ शराब छुपा कर रखने की सूचना पर उसके घर में विधिवत रेड करवाई करने के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 6 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।
