*अलग अलग जगहो अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 अरोपियों को किया गिरफ्तार*
*आरोपीगण*
*(01) अनिल सिंह उर्फ सोनू चौहान उम्र 33 साल निवासी सेमरिया थाना पामगढ़*
*(02) लीलाराम सूर्यवंशी उम्र 38 साल निवासी मेऊभांठा थाना पामगढ़*
*आरोपियों के कब्जे से बरामद शराब*
*(01) 35 पाव देशी प्लेन शराब किमती 6,300 / रूपया*
*(02) 08 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 800 / रूपया*
*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-दिनांक 29.12.2023 को थाना पामगढ़ पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरिया एवं मेऊभांठा में अवैध शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी अनिल सिंह उर्फ सोनू चौहान निवासी सेमरिया के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब को बरामद किया जाकर थाना पामगढ़ में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 545/2023 एवं आरोपी लीलाराम सूर्यवंशी निवासी मेऊभांठा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 544/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 29.12.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कारवाही में उपनिरी राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
