मारपीट के मामलों में 92 आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती।

कोरबा – पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा*”अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24 जून 2026 को जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई।
मारपीट एवं विवाद के मामलों में 92 आरोपियों की गिरफ्तारी– जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मारपीट एवं विवाद संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्रवाई की गई।
बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष अभियान।
पुलिस द्वारा बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। ऐसे स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई, जहां सामान्य पेट्रोलिंग वाहन पहुंचने में कठिनाई होती है।
170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 9 आरोपी जेल भेजे गए।
शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भविष्य में विवाद की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई।
यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की गई।वर्ष 2026 में अब तक धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 1021 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
आदतन अपराधी के विरुद्ध 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।धारा 129 BNSS के अंतर्गत ऐसे आदतन आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा भविष्य में अपराध किए जाने की आशंका हो, ताकि समय रहते प्रभावी रोकथाम की जा सके।
कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* अभियान” के अंतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
