More

    *अनेक मुद्दों पर केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली का जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

    *विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर किए प्रस्ताव*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- मुंगेली के ग्राम- जमहा में केंद्रीय गोंड़ महासभा मुंगेली के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक रखा गया। यह बैठक महासभा अध्यक्ष तिरु. वीरेंद्र मरावी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी जिसमें ब्लॉक पदाधिकारी मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष भगवान मंडावी, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र मरकाम, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष भक्तु राम छेदैहा, नाथूराम ध्रुव व शैलेन्द्र ध्रुव उपस्थित रहे।
    ज्ञात हो कि मुंगेली केंद्रीय गोंड महासभा समाज को व्यवस्थित करने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जो सराहनीय है और आज भी मुंगेली महासभा जिला स्तरीय बैठक जमहा में आयोजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया जिसमें आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मंचो के माध्यम से शासन-प्रशासन को विगत कई वर्षों से आदिवासी मैट्रिकस्नात्कोत्तर छात्रावास जिला-मुंगेली में खोलने हेतु ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया। परन्तु आज पर्यंत तक शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। दिनांक-10 मई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का जिला -मुंगेली में आगमन हो रहा है जिसमें समाज विशेष मुलाकात करके आदिवासी समाज के लंबित मांगों पर चर्चा करना। विगत 50 वर्षो से मुंगेली में आदिवासी मैट्रिकस्नात्कोत्तर छात्रावास नही होने से समाज के होनहार विद्यार्थी शिक्षा के मुख्यधारा से वंचित हो रहे है।जो आदिवासी विकास में बाधा उतपन्न हो रहे हैं जिस पर चर्चा किया गया।
    केंद्रीय गोंड़ महासभा मुंगेली के तत्वाधान में विशेष जनसम्पर्क अभियान,जन जागरूकता रैली कर तीनो ब्लॉक-मुंगेली ,पथरिया, लोरमी, में 10 मई से 20मई तक आयोजन किया जावेगा जिसका शुभारंभ सरगांव पेन ठाना से प्रारम्भ होकर प्रत्येक चक मुख्यालय में चौपाल लगाकर सामाजिक महापुरुषों, गोंडी धर्म संस्कृति युवाओ के स्वरोजगार के बारे में जानकारी प्रदान किया जावेगा और समाज को जागृत कर नई दिशा प्रदान किया जावेगा। इस बैठक में इस हेतु चक अध्यक्षों को अपने- अपने चक क्षेत्रो में बैठकर प्रचार प्रसार करने हेतु चर्चा किया गया। केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि मुंगेली महासभा विगत वर्षों में समाज को संगठित करने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जिससे आज मुंगेली महासभा मजबूत और व्यवस्थित है। इस बैठक में हमारे केंद्रीय गोड़ महासभा पथरिया ब्लॉक जिला मुंगेली के समस्त अठगवां चक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष तिरू विरेन्द्र मरावी जी, ब्लाक अध्यक्ष भक्तुराम छेदईहा नाथूराम ध्रुव, शैलेन्द्र ध्रुव, मानसिंह छेदईहा, प्रेम सागर ध्रुव, प्रदीप छेदईहा, दीपेश सिंह छेदईहा,सुकलाल मरकाम, कन्हैया छेदईहा, नाथूराम खुसरो रंजीता खुसरो,और केंद्रीय गोड़ महासभा पथरिया ब्लॉक के जिला के समस्त साग समाज इस बैठक में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दी।

    Trending News

    Technology