More

    *अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह की शिकायत पर सेवा सहकारी समिति पोड़ी में दो नियुक्तियां निरस्त प्रभारी संस्था प्रबंधक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई*

    *अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह की शिकायत पर सेवा सहकारी समिति पोड़ी में दो नियुक्तियां निरस्त प्रभारी संस्था प्रबंधक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई*के दिए निर्देश ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

     मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर : सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोड़ी में आपरेटर पद पर प्रफुल्ल कुमार साहू तथा चतुर्थ श्रेणी पद पर कृष्ण कुमार वस्त्रकार की नियुक्ति को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले में प्रभारी संस्था प्रबंधक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

    उप आयुक्त सहकारिता, जिला बिलासपुर द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि आवेदक देवेन्द्र ठाकुर ने शिकायत/आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि कार्यालय उप पंजीयक बिलासपुर को जानकारी दिए बिना समिति द्वारा धान खरीदी केंद्र पोड़ी में उक्त दोनों कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त करने के संबंध में निर्णय पारित करने तथा प्रभारी संस्था प्रबंधक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र की प्रतिलिपि संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर संभाग, सहकारिता विस्तार अधिकारी तखतपुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा तखतपुर, अधिकृत अधिकारी पैक्स पोड़ी विकासखंड तखतपुर तथा आवेदक देवेन्द्र ठाकुर को सूचनाार्थ भेजी गई है।

    Trending News

    Technology