*आरोपी राजेश कुर्रे उम्र 30 साल निवासी रसेड़ा थाना अकलतरा*
*आरोपी से एक लोहे का कत्ता नूमा हथियार बरामद*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि *अटल चौक ग्राम रसेड़ा में राजेश कुर्रे द्वारा कत्ता नूमा हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को भयाक्रांत कर रहा है,* कि सूचना पर तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा *जिसके कब्जे से का एक लोहे का कत्ता नूमा हथियार बरामद किया गया*।
आरोपी राजेश कुर्रे उम्र 30 साल निवासी रसेड़ा के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 552/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर *आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी तुल सिंह पट्टावी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
