
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/पथरिया* भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से बैंकों द्वारा जिले के सभी 370 ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है | कैंप में जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवायसी, जनधन खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का कार्य किया
है I
गौरतलब है कि वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंक खाते का पुनः-KYC समय-समय पर किया जाता है ,जिससे खाताधारक सुचारु रूप से अपने खाते का संचालन जारी रख सकें।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.08.2025 को मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक ग्राम पंचायत डिघोरा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक – अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा किया गया ,जिसमे क्षेत्र के सभी बैंक – भारतीय स्टेट बैंक पथरिया , छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पथरिया एवं सरगांव व इंडियन बैंक सरगांव शाखा ने भाग लिया।
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक श्री मनीष पाराशर ने इस शिविर का दौरा किया और अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक, एकीकृत ऑम्ब्ड्स्मैन योजना 2021, निष्क्रिय खाते, डिजिटल धोखाधड़ी,बीमा योजना,अटल पेंशन योजना एवं शासकीय ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के प्रबंधक श्री अविनाश कुमार टोप्पो ,भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम श्री अविनाश सोनी, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ,एफ.एल.सी.श्री डी.के. पान ,समर्पित संस्था से श्री धनंजय गर्ग, श्री रूपेंद्र यादव, श्री अमित यादव (पथरिया ब्लॉक काउंसलर), तीनो बैंक के कियोस्क संचालक , सरपंच श्री संदीप कुर्रे,सचिव, रोजगार सहायक प्रेमियर,सक्रिय महिला सरिता,सुनंदा एवं एफएलसीआरपी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत डिघोरा के साथ उनके आसपास के सभी ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित होकर उल्लास एवं सौहद्रपूर्ण भाव से खातों का केवाइसी, नया खाता खोलना, बिमा का कार्य एवं बैंक से सम्बंधित अन्य कार्य किए।
अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री पबित्र देहरी ने क्षेत्र के सभी जनधन खाता धारियों से अपने निष्क्रिय खातों का पुनः केवाईसी करने का अनुरोध करते हुए धन्यवाद के साथ शिविर का समापन किया गया।
