More

    *अकलतरा में नाबालिग द्वारा स्टंट, बाइक जब्त, वाहन स्वामी पर केस दर्ज*

    अकलतरा में नाबालिग द्वारा स्टंट, बाइक जब्त, वाहन स्वामी पर केस दर्ज


    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा। वाहन क्रमांक CG 11 AU 2995 (होंडा शाइन मोटरसाइकिल) के वाहन स्वामी एंथोनी खंडेल, पिता रघु खंडेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर, अकलतरा द्वारा अपने नाबालिग भतीजे को वाहन चलाने दिया गया था।
    नाबालिग चालक अपने एक अन्य साथी के साथ शास्त्री चौक, अकलतरा में गलत तरीके से वाहन चलाते हुए बाइक के आगे का चक्का उठाकर स्टंट कर रहा था। इस खतरनाक करतूत की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
    सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन क्रमांक CG 11 AU 2995 को जप्त कर लिया। मामले में वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

    Trending News

    Technology