
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के इतिहास में पहली बार साझा प्रयास जिसमें आदिम जाति बैगा समाज जिला प्रशासन के समस्त विभाग कवीर स्वयंसेवी एवं स्थानीय प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था गांधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र के समन्वय से शुरू किया गया है विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण जैव विविधता, आजीविका,वन संसाधन आधारित विकास को आगे बढ़ाने के लिए अक डंडुक अभियान 15 जून से 30 जुलाई 2024 तक चलेगा अक डंडुक अभियान पीएम जनमन के उद्देश्य एवं सूचकांक को भी शामिल करते हुए किया जा रहा है जिसका भव्य शुभारंभ ग्राम पंचायत बाँटीपथरा के आश्रित बैगा बसाहट ग्राम छिंदपुर से किया गया अक डंडुक अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर,पंचायत विभाग द्वारा आवास, राशन, पेंशन,भूमि सुधार के लिए हेल्प डेस्क,महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए सेवाएं, आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण की सेवाएँ वन विभाग द्वारा वन संसाधन एवं वनोपज से जोड़ने का समन्वित प्रयास किया गया अक डंडुक अभियान का श्लोगन-अक डंडुक जिनगी कर बारो पढ़न गोदन कर नाने जाबो समस्त ग्रामवासियों एवं बच्चों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई जिसके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सहित विकास कार्यक्रम के जागरूकता के लिए किया गया बैगा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए चिन्हांकित किया गया जिन्हे स्कूल में दाखिला एवं नियमित स्कूल भेजने का कार्य किया जायेगा अक डंडुक अभियान में ईतवारी राम मछिया बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज ने कहा कि सब लोग अपनी संस्कृति के साथ साथ शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण को लेकर हमको इस क्षेत्र में विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है इस अभियान के साथ जुड़कर अपने बच्चों और अपना भविष्य बेहतर करें कार्यक्रम में कवीर स्वयंसेवी की जानकारी देते हुए दीपक ने गांव के संपूर्ण विकास में युवाओं के जन सहभागिता को बढ़ाने एवं स्वास्थ्य और पोषण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ने के लिए कबीर स्वयंसेवी साथियों की भूमिका पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई दीपक ने कहा कि कबीर स्वयंसेवी जिला प्रशासन के साथ जुड़कर समुदाय का विकास को आगे बढ़ा सकते हैं इसके लिए आज ही दिए हुए लिंक पर जाकर के कबीर स्वयंसेवी पंजीयन कर सकते है कबीरधाम जिले में विभिन्न रचनात्मक और समाज के निर्माण के लिए बेहतरीन और सराहनीय प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज से भी लोगों ने उत्साहपूर्वक कबीर स्वयंसेवी के रूप में अपना पंजीयन कराया ।
संकल्प लिया कि बैगा गांव में बैगा आवास स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण साफ-सफाई और कुपोषण को दूर करने,महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे पर कार्य करने के लिए बैगा कवीर स्वयंसेवी के रूप में अपना पंजीयन कराया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिला, पुरुष एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाई का वितरण किया गया महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर द्वारा रेडी टू ईट फूड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष चन्द्रकांत यादव, सदस्य कोमल सिंह धारवैया, चित्रारेखा चौरे, मानस पटेल, गणेश धुर्वे एवं नितेश चंदेल कवीर स्वयंसेवी के साथ साथ गाँव के बैगा महिला,पुरुष एवं बैगा बच्चों का सहयोग प्राप्त हुआ।
—————————————-
