More

    *अंतर्राज्यीय शराब तस्करी और गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई*

    *जीपीएम पुलिस ने पेश किया वर्ष 2024 के कामों का वार्षिक प्रतिवेदन*

    *अंतर्राज्यीय शराब तस्करी और गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई*

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) पुलिस ने वर्ष 2024 में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 09 मामलों में 569 किग्रा गांजा और 07 मामलों में 529 नशीली दवाएं जब्त की गईं।
    ओडिशा के नक्सली क्षेत्र से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के सरगना अजीत राणा समेत कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में 07 चारपहिया वाहन भी जब्त किए।

    इसके अलावा, अवैध शराब तस्करी पर भी बड़ा प्रहार किया गया। कुल 1682 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी राजनारायण जायसवाल समेत 05 तस्करों को पकड़ा गया।

    जिले के 05 अंधेकत्ल के प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों को जिला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसमें 7 वर्ष से लंबित थाना गौरेला के अपराध क्रमांक 201/2017 के प्रकरण में आरोपी एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया है।

    जिले में सुने घरों में गिरोह बना कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। थाना पेंड्रा एवं मरवाही में हुए 08 चोरियों में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    जिले में मोटरसाइकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जिले में हुए 05 आरोपियों से 42 मोटर साइकल बरामद कर किया गया है।

    जिले में महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर 278 प्रकरणों में 285 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय पेश किया गया है।

    *पेंड्रा और मरवाही के दो बड़े सट्टा नेटवर्क ध्वस्त*

    सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत पेंड्रा और मरवाही क्षेत्र में राजा-रानी ग्रुप के प्रमुख संचालकों और मरवाही में सक्रिय नंबरी सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

    पेंड्रा क्षेत्र से कुल 11 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।

    मरवाही में गिरोह संचालक स्नेहिल गुप्ता समेत 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
    इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।

    *अपराधियों पर सख्ती: अपराध के ग्राफ में गिरावट*

    जिले में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

    धारा 110 दं.प्र.सं. के तहत कुल 47 अपराधियों को बाउंड ओवर किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51.61% अधिक है।

    12 नए हिस्ट्रीशीटर चिन्हांकित किए गए।

    01 आरोपी को जिला बदर करने की प्रक्रिया पूरी की

    Trending News

    Technology