
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अक्षत कलश यात्रा खरसिया तहसील के ग्राम अंजोरीपाली में भव्य रूप से निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया अक्षत कलश यात्रा डभरा मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई तत्पश्चात हनुमानजी की मंदिर में प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति को स्थापित कर प्रदेश के शुभ मंगलकामना के साथ समापन किया गया। उक्त यात्रा में खिलावन राठिया(ग्राम सरपंच),भोगीलाल यादव(अधिवक्ता), नेहालदास महंत, बुधराम सारथी, अनिल निषाद, मोहन यादव, राधे राज, निकलेश्वर यादव, हिर्दय सिदार, सुनील राज, शकंर निषाद, भुनेश्वर कुर्रे, प्रेमलाल यादव, कृष्णा पटेल, शुभम, बबलू, नरेंद्र सारथी, रामदास, महेश्वर राठिया, रामकुमार यादव, दीनदयाल जांगड़े, महाराज तथा भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
