More

    *”SIR” फॉर्म भरने वाले सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना। धोखेबाजों से सावधान रहें!*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अगर आप SIR फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरते हैं, तो यह बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें कोई समस्या नहीं है।

    🔴 लेकिन सावधान रहें!
    • अगर कोई फोन करके आपके मोबाइल पर आया OTP (वन टाइम पासवर्ड) मांगे, तो कभी भी OTP न दें!
    • उन्हें सिर्फ इतना कहें – “मैं ऑफिस जाकर बात करूंगा या अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करूंगा।”
    • अगर कोई धमकी दे या जोर देकर OTP मांगे – तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।

    याद रखें: SIR फॉर्म BLO के माध्यम से भरते समय किसी भी OTP की आवश्यकता नहीं होती है।

    आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है!
    मुंगेली पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर

    Trending News

    Technology