More

    Raipur: जिला पंचायत सीईओ ने मतदान जागरुकता के लिए ली कॉलेज के प्राचार्यो की बैठक

    रायपुर/ आगामी चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक में शत प्रतिशत युवा एवं नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया।

    नोडल अधिकारी मिश्रा ने जिले के 09 विश्वविद्यालयों तथा 150 महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के तहत् प्रचार-प्रचार अभियान चलाने कहा। उन्होंने बताया की स्वीप कोर टीम द्वारा महाविद्यालयों में चुनावी पाठशाला का भी आयोजन किया जायेगा |

    Trending News

    Technology