Home Blog Page 995

*शादी का आश्वासन देकर अनाचार करने वाले सेना के जवान को किया  पुलिस ने गिरफतार। पीड़िता से छिपा के दूसरे जगह कर लिया था सगाई*

0

*नाबालिग को शादी के बहाने बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

गिरफतार आरोपी :- सीताराम सोनवानी पिता कैलाश सोनवानी उम्र 23 साल निवासी झावर थाना पेंड्रा

गिरफ्तार आरोपी :- सूरज पुरी पिता शिव प्रसाद पुरी उम्र 20 साल निवासी आमाडांड थाना पेंड्रा

जी पी एम,,दोनो मामले थाना पेंड्रा के है । 23 वर्षीय युवती के द्वारा थाना पेंड्रा में दिनांक 20/02/23 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम झाबर निवासी सीताराम सोनवानी जिसे यह 2018 से जानती है और वह इसे शादी का झांसा देकर अनाचार किया था। और विगत माह चुपके से दूसरे गांव में दूसरी लड़की के साथ सगाई कर लिया है पीड़िता की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरे मामले में 17 वर्षीय बालिका के पिता के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17/02/23 को इसकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास पता किए पता नहीं चला है रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना पतासाजी में लिया गया।

थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया। *पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल* के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन में थाना प्रभारी पेंड्रा एवम् साइबर सेल प्रभारी प्रवीण द्विवेदी को तत्काल टीम बनाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

साइबर सेल प्रभारी के द्वारा आरोपी का तकनीकी रूप से लोकेशन लेकर राजस्थान के जैसलमेर जाकर आरोपी सीताराम सोनवानी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा नाबालिग बालिका की पतासाजी करके बालिका को आरोपी को सूरज पुरी पिता शिव प्रसाद पुरी उम्र 20 साल निवासी आमाडांड थाना पेंड्रा के कब्जे से पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। वैधानिक कार्यवाही उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 04, 06 पास्को एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*दो बाइक चोर गिरफ्तार, आरोपियों से #पुसौर पुलिस ने चोरी की 5 मोटर सायकलें बरामद….*

0

● रायगढ़ और बरमकेला से चुराये मोटर सायकलों को घर के पीछे छिपा रखे थे आरोपी, पुलिस की बरामद….


रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में आज पुसौर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

गत दिनों क्राईम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाये जाने के उद्देश्य से पूर्व में चोरी के आरोपियों को निगाह में रखकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । निर्देशों पर सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस संदिग्धों पर नजर रखने मुखबिर तैनात कर रखा गया है । आज सुबह थाना प्रभारी पुसौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कर्राजोर के जयकिशन बेलाल के पास चोरी की बाइक हैं जिसके बाद पुसौर पुलिस ने छापेमारी कर जयकिशन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया और चोरी में उसके सहयोगी रहे आरोपी विनोद साव निवासी कोड़ातराई जूटमिल को पकड़ा गया । आरोपी जयकिशन बेलाल को पूर्व में भी बाइक चोरी में चालान किया गया है । आरोपियों ने पूछताछ में रायगढ़ के जूटमिल इलाके और बरमकेला क्षेत्र से चोरी कर घर के पीछे बाड़ी में छिपा कर रखे हुए थे आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 04 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और 01 टीवीएस कंपनी का स्टार मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब ₹115000 का बरामद कर जब्त किया गया है । आरोपी (1) किशन महंत पिता बेलाल महंत उम्र 21 साल निवासी कर्राजोर थाना पुसौर (2) विनोद साहू पिता गंगाराम साहू 35 साल निवासी कोड़ा तराई थाना जूटमिल पर थाना पुसौर में धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय, राजेश गुप्ता, आरक्षक लक्ष्मी पटेल, प्रकाश गिरी गोस्वामी, चंद्रशेखर लोधा की अहम भूमिका रही है ।

*होली पर्व पर 08 मार्च को बंद रहेगी शराब दुकानें।*

0

कलेक्टर श्री झा ने शुष्क दिवस किया घोषित।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव झा ने होली पर्व के अवसर पर 08 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 08 मार्च को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, एफएल-3, एफएल-3 क एवं मद्यभाण्डागार तथा भांग घोटा की फुटकर दुकान को पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर श्री झा ने जिले के समस्त मदिरा दुकाने एवं मद्यभाण्डागार को बंदी दिवस के पूर्व निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

*विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर 03 से 10 मार्च तक कर्ण जांच शिविर का होगा आयोजन।*

0

सभी सरकारी अस्पतालों में चलेगा कर्ण स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान।

कोरबा  – जिले में ‘इयर एण्ड हियरिंग केयर फॉर ऑल, लेट्स मेक ऑफ रिएलिटी’ थीम पर विश्व श्रवण दिवस वर्ल्ड हियरिंग डे 03 से 10 मार्च तक मनाया जाएगा। इस वर्ष कर्ण संबंधी समस्यायें एवं बधिरता से बचाव के संबंध मे जनसमुदाय मे जागरूकता लाते हुए कर्ण संबंधी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस हेतु समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों मे निःशुल्क जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जनसमुदायों को कर्ण से संबंधी जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। विश्व श्रवण दिवस पर मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उपस्वास्थ्य केन्द्रों (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) में 03 मार्च से 10 मार्च तक कर्ण स्क्रीनिंग कैम्प तथा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनसमुदाय को कर्ण संबंधी प्राथमिक जानकारी, कर्ण की देखभाल संबंधी जानकारी दी जाएगी। कर्ण रोग से पीड़ित मरीजो का प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग कर उपचार मुहैया कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय मे श्रवण जांच कक्ष क्रमांक-113 मे ऑडियोलॉजिस्ट यूनिट द्वारा सभी मरीजों का निःशुल्क ऑडियोमैट्री जांच तथा नवजात शिशुओं का ओएई जांच किया जावेगा। समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जरूरतमदों को सुनने की मशीन (हियरिंग उपकरण) प्रदान किया जावेगा।

सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने जिले के नागरिकों से अपील किया गया है कि अगर किसी को सुनने मे दिक्कत हो रही है या कान मे तकलीफ होता है तो हल्के मे न लेवें, तुरंत जांच कराएं। उचित समय पर कम उम्र के बच्चों के कर्णरोग (बहरापन) का इलाज किया जा सकता है। बच्चो मे कर्ण संबंधी पूर्णतः न सुनाई देने की स्थिति मे यदि कर्ण उपकरण कॉक्लियर इंम्प्लांट की आवष्कयता होने पर मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत निःशुल्क की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने बताया कि बहरेपन और कानों से जुड़ी समस्या से बचने के लिये सबसे पहले जरूरी है कि ऊंची आवाज मे म्युजिक न सुना जावे तथा हेडफोन का उपयोग कम करें। उचित समय पर कम उम्र के बच्चों का ईलाज कर उनका बहरापन या कर्ण से संबंधित तकलीफ दूर किया जा सकता है।

*मिशन परिवार विकास पखवाडा रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना।*

0

15 मार्च तक मनाया जाएगा मिशन परिवार विकास पखवाडा।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी के मार्गदर्शन में जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत सकल प्रजनन दर कम करने हेतु 1 मार्च से 15 मार्च 2023 तक मिशन परिवार विकास पखवाडा आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने 15 मार्च तक चलने वाले मिशन परिवार विकास पखवाडा रथ को रही झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ.सी.के.सिह, जिला परिवार कल्याण अधिकारी., डॉ.कुमार पुष्पेश जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ.के.के.देवांगन जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.असरफ अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ज्योत्सना ग्वाल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। यह रथ 3 मार्च को करतला, 4 मार्च को कटघोरा, 5 मार्च को पाली तथा 6 मार्च को पोडीउपरोडा के क्षेत्रों में भ्रमण कर मिशन परिवार विकास पखवाडे (परिवार नियोजन के साधन) का प्रचार-प्रसार करेगें। 7 मार्च 2023 तक दंपत्ति संपर्क पखवाडा तथा 7 मार्च से 15 मार्च 2023 तक सेवा प्रदायगी की जाएगी। ये गतिविधियां जनसंख्या स्थिरीकरण के समान होगी। दंपत्ति संपर्क पखवाडा का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय में मिशन परिवार विकास पखवाडा का प्रचार-प्रसार करना है। इसके अतंर्गत योग्य दंपत्ति को ए.एन.एम. एवं मितानिन के द्वारा परिवार नियोजन के स्थायी, अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जावेगी। ग्रामीण/शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर मिशन परिवार विकास पखवाडा का प्रचार-प्रसार किया जावेगा। नये अस्थायी परिवार नियोजन साधनो (अंतरा छाया) के बारे में पंचायत स्तर पर सास-बहु सम्मेलन में जानकारी दी जावेगी। तथा पोस्टर, पाम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा। 7 मार्च से 15 मार्च 2023 तक चिन्हांकित दंपत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी अथवा अस्थायी साधन के लिए तैयार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने जिले के परिवार नियोजन के योग्य दंपत्ति से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के साधन (अस्थाई/स्थाई) अपनाएं इस हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता/मितानिन से संपर्क करे।

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के पुत्रियों के विवाह के लिए 25 हजार रूपए की सहायता।*

0

जनसंपर्क विभाग द्वारा कोरबा के ग्राम गोढ़ी में आयोजित की गई सूचना शिविर।

03 मार्च को विकासखण्ड करतला के बेहरचुंआ में लगेगा सूचना शिविर।

कोरबा – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सूचना शिविर से लोगों को योजनाओं और उसके लाभ के बारे में जानकारी मिल रही है। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा आज विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत गोढ़ी में सूचना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बच्चों एवं महिलाओ के विकास के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को पोषण पुनर्वास केंद्र, बाल संदर्भ योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बीपीएल परिवार की पुत्रियों के विवाह के लिए शासन द्वारा 25 हजार रुपए की सहायता के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा किसानों के लिए हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत मछली पालन करने के लिए किसानों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और रियायतों के बारे में विस्तार से बताया गया। पशुधन विभाग द्वारा राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना तथा पशुपालन के लिए किसानों को दी जाने वाली अनुदान के बारे में बताया गया। बैकयार्ड कुक्कुट पालन इकाई के तहत मुर्गी पालन के लिए दिए जाने वाले अनुदान के बारे में बताया गया। साथ ही बकरी पालन के तहत उन्नत नस्ल के बकरियों के पालन के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती हरेश कंवर, जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री देवी ,अतिरिक्त सीईओ जनपद कोरबा श्रीमती माहेश्वरी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री संजय अग्रवाल, बीआरसीसी श्री अनिल रात्रे सहित गोढ़ी के ग्रामीणजन और आसपास गांव करूमहुआ, बेंदरकोना पंचायत के सचिव भी मौजूद रहे।
जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गावों में सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सूचना शिविर में लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी से संबंधित प्रचार पुस्तिकाओं जैसे हमर माटी हमर कलेवा हमर तिहार, भेट मुलाकात आपके साथ आपकी बात, न्याय के चार साल, जनमन पत्रिका एवं संबल आदि पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। सूचना शिविर में शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, राजस्व, कृषि, वन, विद्युत विभाग एवं क्रेडा सहित अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों ने उपस्थित होकर लोगों को अपनी-अपनी विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में लोगों को मिलेट मिशन योजना, गोधन न्याय योजना, शहीद महेंद्रकर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, महिला कोष, हाफ बिजली बिल योजना, वृक्ष संपदा योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सभी विकासखण्डों में एक-एक दिवसीय सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 03 मार्च को करतला के बेहरचुंआ और 04 मार्च को विकासखण्ड पाली के ग्राम हरदीबाजार में सूचना शिविर का आयोजन किया जाएगा।

*ऑटो में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठाने पर होगी सख्त कार्रवाई।*

0

दो पहिया वाहनों को मोडिफाइड कर माल-वाहक बने वाहन होंगे जप्त।

कलेक्टर डॉ भुरे ने बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने किया मंथन।

रायपुर – कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने शहर की टैªफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन विचार -विमर्श किया। कलेक्टर ने शहर में चल रहे सवारी ऑटो में ओवर लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शहर में ऑटो और छोटे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर चालानी कार्रवाई करने के साथ-साथ चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए। उन्होंने व्यक्तिगत् परिवहन के लिए उपयोग की जाने वाली स्कूटर-मोटरसाइकिलों और मोपेड जैसे दो-पहिया वाहनों को मॉडिफाइड कर मालवाहक के रूप में उपयोग को भी रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ऐसे मॉडिफाइड वाहनों को जप्त करने और उनके मालिकों तथा चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकान के बाहर पाटा लगाकर समान लगाने, ठेला खोमचा लगाकर यातायात बाधित करने वालों को हटाने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, सभी अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.डी.एम सहित यातायात प्रभारी और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर ने फाफाडीह चौक, अवंती बाई चौक पर स्थित बिजली के ट्रांसफारमरों को हटाने का काम तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पचपेड़ी नाका, भाठागांव और संतोषी नगर ब्रिजो की सर्विस रोडों पर विद्युत खंबों को हटाकर अंडग्राउण्ड केबलिंग के काम की भी अद्यतन जानकारी अधिकारियों से ली। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस काम के लिए निविदा बुलाई गई है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द ही इसके लिए कार्य एजेंसी तय कर दी जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने एक्सप्रेस वे फुण्डहर चौक से वी.आई.पी रोड के बीच भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका जताई। कलेक्टर ने कहा कि इस सड़क पर भारी वाहन चलने से सड़क भी जल्द ही खराब होगी। एक्सप्रेस वे फुण्डहर चौक से वी.आई.पी रोड के बीच भारी वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर हाईगेज बेरियर लगाने पर बैठक में सहमति हुई। इसके साथ ही अवंती बाई चौक से क्रिस्टल आरकेड तक डिवाइडर बनाने की भी सहमति बैठक में हुई। कलेक्टर ने शहर में 9 और राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 नए चिन्हाकिंत किए गए ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए रोड सेफ्टी इंजीनियरों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सुधरात्मक उपाय सुझाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में जाम की स्थिति वाले स्थानों, अतिक्रमण वाले स्थानों, ऑटो स्टॉपेज की आवश्यकता वाले स्थानों, बिजली खंभा-ट्रांसफार्मर हटाने वाले पॉइंट, शहर में सिग्नल की आवश्यकता वाले चौक-चौराहों, ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए जाने वाले स्थानों, शहर में लेफ्ट टर्न फ्री की सुविधा बनाए जाने वाले तिराहा एवं चौराहों, रोड एज मार्किंग की आवश्यकता, मार्ग विभाजक निर्माण की आवश्यकता के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने पुलिस विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभागों को समन्वय बनाकर काम करने कहा।

*सात चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी पूरी, दो ने न्यायालय से लिया स्थगन।*

0

कलेक्टर डॉ भुरे ने बैठक में की समीक्षा, 4 करोड़ रूपए से अधिक निवेशकों को लौटाए गए।

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों में अपनी मेहनत की कमाई का निवेश करने वाले लोगों को उनकी राशि वापस दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिले में चिटफंड कंपनी देवयानी प्रापर्टी लिमिटेड की संपत्तियों को नीलाम कर 9 हजार 866 निवेशकों को 4 करोड़ 14 लाख रूपये से अधिक की राशि वापस भी करा दी गई है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक में जिले में चिटफंड कंपनियों पर की जा रही कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों की सही जानकारी प्राप्त कर उनकी नीलामी करने की कार्रवाई तेज करने के निर्देंश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री बी.बी. पंचभाई सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में सात चिटफंड कंपनियों के संपत्तियों की ज्ञात संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इन कंपनियों के विरूद्ध थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनमें से दो कंपनियों ने नीलामी के विरूद्ध न्यायालय से स्थगन प्राप्त किया है। देवयानी प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियों की नीलामी कर 4 करोड़ 14 लाख 97 हजार 304 रूपये मिले है, जिन्हें जिले के 9 हजार 866 निवेशकों को लौटाया गया है। इसी प्रकार गोल्ड की इन्फ्रावेंचर लिमिटेड एवं बेसिड बेनीफीट लिमिटेड की संपत्तियों की नीलामी से 81 लाख रूपये, निर्मल इन्फ्रा होम कार्पोरेशन लिमिटेड की संपत्ती की नीलामी से 51 लाख 51 हजार रूपये आरोग्य धन वर्षा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ती की नीलामी से 11 लाख 85 हजार रूपये और शुष्क इंडिया कंपनी लिमिटेड की संपत्ती नीलामी से 2 करोड़ 10 लाख 12 हजार रूपये शासकीय खातें में जमा हुए है।

बैठक में अधिकारियों ने यह भी बताया कि एचबीएन डेयरीज एण्ड एलाइड लिमिटेड की संपत्ती की भी नीलामी पूरी कर ली गई है। इस कंपनी की संपत्ती 10 करोड़ 30 लाख रूपये में नीलाम हुई है, परन्तु कंपनी ने एनसीएलटी से नीलामी के विरूद्ध स्थगन प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार किम इन्फ्रा डेवलपर्स लिमिटेड और नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी की संपत्ती भी 1 करोड़ 54 लाख 40 हजार रूपये में नीलाम की जा चुकी है। कंपनी ने इसके विरूद्ध बिलासपुर उच्च न्यायालय से स्थगन प्राप्त किया है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाने के लिए कार्रवाई शुरू करने के निर्देंश अधिकारियों को बैठक में दिए। उन्होंने न्यायालयों से स्थगन प्राप्त मामलों का बारिकी से अध्ययन कर दावा-आपत्ति समय-सीमा में न्यायालय में प्रस्तुत करने और प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जिले के निवेशकों के हित में अन्य जिलों से भी चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी से मिली राशि प्राप्त करने के लिए पत्राचार करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए।

 *थाना उरगा एवं साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा डीजल चोर गिरोह पर की गई कार्यवाही।*

0

आरोपियों के कब्जे से 01 मारुति स्विफ्ट कार CG10BK5524 एवं 03 जरिकेन में भरा करीब 105 लीटर डीजल जप्त।

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू उदय किरण के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में उरगा पुलिस के द्वारा दिनांक 28.02.2023 को प्रार्थी कार्तिकेश्वर प्रसाद निवासी राता खार कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 26.02.2023 के रात्रि को डी.बी. फ्यूल्स पताढ़ी के पास खड़ी टेलर वाहन से डीजल चोरी हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना उरगा पुलिस एवं साइबर सेल कोरबा की टीम द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए लगाया गया इसी क्रम में मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर खिसोरा का रहने वाला अविनाश तथा जावलपुर निवासी दिलेश्वर साहू डीजल चोरी कर घर में रखे हैं। सूचना पर उक्त दोनों संदेही आरोपियों को धर दबोचा गया पूछताछ करने पर यश उर्फ कीर्ति के साथ मिलकर डीजल चोरी कर बिक्री करना बताएं तथा उसके कब्जे से 03 जरिकेन में भरा करीब 105 लीटर डीजल एवम घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ़्ट कार CG10BK5524 को बरामद किया गया। आरोपी अविनाश राठौर एवं दिलेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा यश उर्फ कीर्ति घटना को अंजाम देकर फरार है जिसकी पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी, स.उ.नि. बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक नितेश तिवारी साइबर सेल कोरबा की टीम से स.उ.नि राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, राम पांडे, गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कंवर, आरक्षक प्रशांत सिंह, डेमन ओगरे, सुशील यादव, रितेश शर्मा की अहम भूमिका रही।

थाना प्रभारी के नाक नीचे पोड़ी में चल रहा *अवैध रूप से सट्टा जुआ का अवैध कारोबार पुलिस की मिलीभगत*

0

0. पोड़ी में बस्ती से लेकर चौक- चौराहों पर बेख़ौफ़ फल फूल रहा अवैध जुआ सट्टा का कारोबार थाना प्रभारी की मिलीभगत का नतीजा कार्यवाही शून्य।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा जिले के थांना पोड़ी क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा का कारोबार कुछ ज्यादा ही फेमश हो चुका है इन दिनों सट्टा एवं जुआ का कारोबार में इजाफा देखने को मिल रहा है वही आपको बता दे कि पुलिस के तमाम जानकारी के बावजूद भी अधिकारी केवल तमाशा देख रहे है कहा जा रहा है कि पोड़ी जैसे क्षेत्र में सट्टा एवं जुआ काफी सुर्खियों पर है वही पुलिस को सट्टा एवं जुआ खिलाने वाले लोगों का हमेशा पता रहता है परंतु पुलिस को खाईवाल से बड़े पैमाने पर कमीशन के कारण उन पर कार्यवाही नही करती है वही इस जुआ व सट्टा जैसे अवैध कारोबार की जानकारियां अधिकारी को रहती है परंतु अधिकारी उस खाईवाल पर कार्यवाही करने से कतराते है जिसके कारण क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा जैसे कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है

मनीषा ठाकुर रावटे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कवर्धा।

वही थाना प्रभारी की मिलीभगत के कारण कार्यवाही नही की जा रही है वही पोड़ी में थाना प्रभारी के नाक के नीचे सट्टा एवं जुआ जैसे अवैध कारोबार को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे है वही मिली सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कही न कही पुलिस के अधिकारियों के साथ खाइवालों के साथ दोस्ताना संबंध निभाने की कोशिश की जा रही है वही पोड़ी में इन दिनों सट्टा जैसे कारोबार बेहद खतरनाक साबित होते दिखाई दे रहे है वही इन अवैध कारोबार के कारण कुछ स्कूली बच्चें व बालक व बुजुर्ग भी इसके गिरफ्त में नज़र आते दिखाई पड़ रहे है थाना प्रभारी की मनमानी इतनी बढ़ चुकी है कि मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी के द्वारा प्रति सप्ताह खाईवाल से अपना चुकता लेने पहुँच जाते है नगर के आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस थाना मेन हाइवे रोड़ पर स्तिथ है वही पोड़ी के बस स्टैंड से करीब 200 मीटर की दूरी पर सट्टा एवं जुआ जैसे अवैध कारोबार फलने फूलने लगे है वही अगर पुलिस अधिकारी के अनुसार कहा जाता है कि हमे इसकी कोई जानकारी नही है वही मुख्य रूप से खाईवाल पोड़ी का ही निवासी है परंतु पोड़ी चौकी प्रभारी की मिलीभगत के कारण कार्यवाही करने से हाथ पैर कांप रहे है वही बताया जाता है कि लोग 1 रुपए के 90 के चक्कर मे अपने घरों के सामानों को भी बेच दिया करते है जिसके कारण अवैध जुआ सट्टा का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है वही मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार पोड़ी के मेन चौक व चौराहों व गालियों पर अवैध सट्टा व जुआ व शराब का कारोबार बेधड़क फलने फूलने लगा है जिसके कारण नाबालिक छोटे-छोटे बच्चें भी इसके गिरफ्त में आते ही जा रहे है।

वर्सन:- जानकारी मिलने के बाद तत्काल त्वरित रूप से कार्यवाही की जाएगी अगर पोड़ी में सट्टा जुआ जैसे अपराध हो रहे है तो बिल्कुल निष्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

मनीषा ठाकुर रावटे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कवर्धा।