Home Blog Page 819

*नशे के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ विगत तीन दिनों में 15.1 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना लोरमी, मुंगेली, फास्टरपुर एवं सरगांव द्वारा की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध भी की गई थाना जरहागांव एवं चिल्फी द्वारा वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें लोरमी द्वारा ग्राम विचारपुर मोड़ में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी रामेश्वर भास्कर के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं नहर पुल के पास तेली खाम्ही में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कीर्तन कुर्रे के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा बड़ा बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी हेमकुमार यादव के कब्जे से 1.6 लीटर अवैध देशी शराब, थाना फास्टरपुर द्वारा फास्टरपुर चौक में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले भानू प्रताप के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना सरगांव द्वारा दैहानपारा ग्राम मोहभठ्ठा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कोमल साहू के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव एवं 01 आरोपी के विरूद्ध थाना चिल्फी द्वारा भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना जरहागांव द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी रामकुमार साहू एवं 06 अन्य के कब्जे से राशि 29230/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*

*◾ थाना मुंगेली द्वारा भी जुआ खेल रहे आरोपी रमेश साहू एवं 08 अन्य के कब्जे से 4260/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम खम्हरिया में दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 07 आरोपी 1) रामकुमार साहू, 2) कृष्णकुमार कश्यप, 3) दीपक कश्यप, 4) विक्रांत कश्यप, 5) राजेन्द्र टंडन, 6) हैदर खान एवं 7) सुरेन्द्र परिहार के कब्जे से राशि 29230/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा ग्राम टेमरी गोठान के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी रमेश साहू एवं 08 अन्य के कब्जे से राशि 4260/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

*🔴घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से भण्डारण कर बिकी करने पर कार्यवाही*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सेमीपाली दर्री क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में घरेलू सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर अवैध रूप से बिकी करता है। इस संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारीगण अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रॉबिनसन गुड़िया से मागदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा थाना दर्री में पदस्थ उप निरी. श्रीमति रश्मि थॉमस, सउनि ललित जायसवाल, आरक्षक गजेन्द्र व अन्य स्टॉफ का टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 12.10.2023 को मुखबीर के बताये हुए स्थान हाउसिंग बोर्ड सेमीपाली स्थित श्रीमति शीतल चंद्रा पति अशोक चंद्रा के मकान में दबिश दी गई। जिनके कब्जे से 09 नग लाल रंग का घरेलू उपयोग सिलेण्डर जिसमें 03 नग भरा हुआ एवं 06 नग खाली रखना पाया गया इन सिलेण्डरों के संबंध में पूछताछ करने पर श्रीमति शीतल चंद्रा द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया और न ही कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। जिस पर उक्त गैस सिलेण्डरों को जप्त कर धारा 102 जाफौ की कार्यवाही की गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग को पत्राचार कर जांच कार्यवाही किया जा रहा है।

*59 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपीगण*

*(01) पणेन्द्र सिंह उम्र 30 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला*

*(02) मोहन लाल साहू उम्र 53 साल निवासी तुस्मा थाना शिवरीनारायण*

*(03) गिरधारी लाल उम्र 53 साल निवासी बछौद थाना बलौदा*

*(04) संजय कुमार कर्ष उम्र 27 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुऐ अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम को मुखबीर सूचना मिला की थाना *अकलतरा, शिवरीनाराय, बलौदा, नवागढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है* कि सूचना पर गठित टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी पणेन्द्र सिंह उम्र 30 साल के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, मोहन लाल साहू उम्र 53 साल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, गिरधारी लाल उम्र 53 साल के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी संजय कर्ष के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब *जुमला किमती 10,300 / रूपया बरामद किया गया है।*

आरोपी पणेन्द्र सिंह उम्र 30 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला के विरूद्ध *थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 511/2023 आरोपी मोहन लाल साहू उम्र 53 साल निवासी तुस्मा के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 444 / 2023 आरोपी गिरधारी लाल उम्र 53 साल निवासी बछौद के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 357 / 2023 एवं आरोपी संजय कुमार कर्ष उम्र 27 साल निवासी सेमरा के विरूद्व थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 295 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में श्री प्रदीप कुमार सोरी SDOP जांजगीर, निरी अशोक द्विवेदी, निरी कमलेश सेण्डे, निरी तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी मनोहर सिन्हा, राकेश सूर्यवंशी, सउनि बाबुलाल दिवाकर, प्रआर तारिकेश पाण्डेय एवं गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

•

*भारतीय जनता पार्टी के आठ उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।*

0

मनोज साहू ब्यूरो-रायपुर/जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीट में से 85 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इनमें से आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण प्रकरण दर्ज है सबसे ज्यादा मुकदमा विजय शर्मा के खिलाफ है भारतीय जनता पार्टी के जिन आठ प्रत्याशियों पर एफआईआर दर्ज है उनमें दो महिलाएं भी शामिल है ज्यादातर पर बलवा की धारा लगी हुई है वही एक प्रत्याशी के ऐसे भी मामले दर्ज हैं जो की जिन पर चेक बाउंस की मामले दर्ज हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी में शामिल शकुंतला सिंह पोर्ते और सरल कौशल्या पर एफआईआर दर्ज है शकुंतला को पार्टी ने प्रतापपुर से प्रत्याशी बनाया है वही कौशल्या सरायपाली से प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं पर रिकेश सेन पर चेक बाउंस के मामले में अपराध दर्ज है सेन को भारतीय जनता पार्टी ने वैशाली नगर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है पार्टी की तरफ से जारी प्रत्याशियों के प्रोफाइल में सेन को ठेकेदार बताया गया है।

कवर्धा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय शर्मा पर सबसे ज्यादा 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं बता दें कि इसी वर्ष कवर्धा में झंडा को लेकर विवाद के बाद दो संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे इसी मामले में शर्मा पर एफआईआर दर्ज है और वह जेल भी जा चुके हैं कांकेर से प्रत्याशी बनाए गए आसाराम नेम खैरागढ़ के विक्रांत सिंह महासमुंद से योगेश्वर राजू सिंह पर भी एफआईआर दर्ज है।
बताते चले हैं कि चुनाव आयोग ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले का रिकॉर्ड सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया है इसमें राजनीतिक दलों को न केवल यह बताना होगा कि उन्होंने जिन लोगों को टिकट दिया है उनमें से कितने के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं बल्कि यह भी बताना होगा कि पार्टी ने उन्हें ही टिकट क्यों दिया है।
कवर्धा से विजय शर्मा को टिकट देने के पीछे भारतीय जनता पार्टी ने तर्क दिया है कि वह एक अत्यधिक समर्पित व्यक्ति हैं जिन्होंने कई वर्षों से निर्वाचन क्षेत्र में समाज सेवा के लिए अपना समय और प्रयास शतक रूप से समर्पित किया है उन्हें लोगों की जरूरत और चुनौतियों की गहरी समझ है और उन्होंने समुदाय के सभी सदस्यों के जीवन के गुणवत्ता में सुधार के लिए अथक प्रयास किया है उन्होंने मतदाताओं के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं उनके साथ वास्तविक और सकारात्मक संबंधी स्थापित किया है और उनका विश्वास और सम्मान अर्जित किया है समुदाय की बेहतरीन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता उनकी उपलब्धि क्या ट्रिक रिकॉर्ड और उनके द्वारा लगाए गए कई सकारात्मक परिवर्तनों में परिलक्षित होता है हमें विश्वास है कि वह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है और जुनून समर्पण ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।
बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अन्य व्यक्तियों को उम्मीदवार के रूप में क्यों नहीं चुना जा सकता है इसके लिए उत्तर में भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबसे योग्य उम्मीदवार का चयन करने के लिए समर्पित है जो निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की आशाओं को इच्छाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व कर सके सभी संभावित उम्मीदवारों के व्यापक विचार और मूल्यांकन के बाद वर्तमान उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त विकल्प के रूप में चुना गया है पार्टी का द्रव्य विश्वास है कि इस उम्मीदवार के पास निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को समर्पित सेवा करने और भारतीय जनता पार्टी के मूल्यों के प्रतिनिधित्व करने के लिए आवश्यक कौशल अनुभव और समर्पण है। हमें विश्वास है कि यह उम्मीदवार निर्वाचन क्षेत्र में सकारात्मक व्रत बदलाव और प्रगति लाने की क्षमता रखता है और लोगों की जरूरत को पूरी करने के लिए अथक प्रयास करेगी इसलिए हम इस उम्मीदवार को रूप में क्यों नहीं चुना जा सकता इसके उत्तर में भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबसे योग्य उम्मीदवार का चयन करने के लिए समर्पित है निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के सभी संभावित उम्मीदवारों के व्यापक विचारों और मूल्यांकन के बाद वर्तमान उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त विकल्प के रूप में चुना गया है पार्टी का द्रव्य विश्वास है कि उम्मीदवार के पास में।

वैसे सोचा जाए तो तो चाहे भारतीय जनता पार्टी ही रहे चाहे कांग्रेस पार्टी रहे चाहे बहुजन समाज पार्टी रहे चाहे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ही क्यों ना रहे चाहे वह किसी भी पार्टी का ही रहे उम्मीदवारों की चयन की प्राथमिकता को सबसे पहले उनके आपराधिक रिकार्ड के आधार पर ही टिकट देने की मूल्य का अवलोकन किया जाना अति आवश्यक होता है।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार एवं भारत के उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार दागी मंत्री को कभी टिकट नहीं देना चाहिए यह ऐलान किया गया है मगर मगर यह देखा जा रहा है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को ही टिकट देने में किसी भी पार्टी पीछे कम नहीं रख रही है बल्कि आगे रख रही है इससे साफ जाहिर होता है कि भारत की राजनीति में केवल अपराध अपराध करने वाले ही उम्मीदवारों को टिकट दे कर राजनीति करवाते हैं।
वैसे अगर हर उम्मीदवार की रिकॉर्ड को खंगाल जाए तो अपराधिक रिकॉर्ड से संबंधित प्रत्याशियों का नाम उजागर हो सकता है यह जानकारी किसी भी थाने किसी भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय किसी भी न्यायालय से जानकारी प्राप्त हो सकती है।

हमारे दबंग केसरी संवाददाता का कहना है कि भारत देश में किसी भी प्रकार की निर्वाचन के माध्यम से प्रक्रियाएं क्यों पूरी नहीं की जानी चाहिए संपूर्ण भारत में राष्ट्रपति शासन प्रणाली लागू किया जाए जिससे स्वतंत्र भारत के रूप में भारत देश को विकसित किया जा सकता है क्योंकि भारत देश में हर 5 साल में किसी लोकसभा निर्वाचन विधानसभा निर्वाचन राज्यसभा निर्वाचन पंचायत निर्वाचन नगरी निकाय निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन संपन्न होते हैं जिसमें खर्च अधिक होती है इस खर्च की अधिकता को खत्म करते हुए केवल राष्ट्रपति शासन ही लगाना उचित माना जाए केवल राष्ट्रपति का ही शासन चलेगा लोकतंत्र के राज्य में लोकतंत्र नहीं केवल गणतंत्र शासन होना चाहिए।
यह समाचार इसलिए प्रकाशित किया जा रहा है कि भारत देश के उच्चतम न्यायालय एवं निर्वाचन आयोग ने यह दिशा निर्देश जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन लोकसभा निर्वाचन में दागी मंत्रियों को टिकट नहीं दिए जाने एवं निर्वाचन अयोग्य घोषित करने के संबंध में निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है उसके बावजूद भी दागी मंत्रियों को टिकट दिया जाता है।

महिला आरक्षण बिल से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है प्रधानमंत्री मोदी जी ने:-शालिनी राजपूत*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने एवम पारित करवाने के आभार स्वरूप महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश भर में विधानसभा स्तर में करवाया जा रहा है इस कड़ी में अभिनंदन स्वागत नारी शक्ति सम्मेलन का पंडरिया विधान सभा स्तरीय आयोजन पंडरिया मंडल के सामुदायिक भवन में रखा गया इस

सम्मेलन की प्रभारी एवम मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत होंगी महिला मोर्चा की कवर्धा जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा महामंत्री सविता ठाकुर एवम भारती गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मै शालिनी राजपूत प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़,जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी महिला मोर्चा जिला प्रभारी लक्ष्मी साहू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं विद्यानसभा प्रभारी भावना बोहरा शामिल हुईं स्वागत पंडरिया विधानसभा के मण्डल के अध्यक्ष के द्वारा किया गया और संगठन गीत जिला उपाध्यक्ष चेतना सिंग लता बेस जिला महामंत्री डॉ भारती गुप्ता द्वारा किया गया.


मंच संचालन सविता ठाकुर द्वारा किया गया प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से झूठे वादे कर लोगों के घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया महिलाओं से रेड्डी टू ईट रोजगार छिनने का काम किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सिलेंडर गैस देकर उनका समय और उन्हें धुआं रहित चूल्हा दिया घर घर में शौचालय बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया युवाओं को रोजगार महिला समूह के माध्यम से काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कांग्रेस की सरकार ने लोगो को सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किया है महिला मोर्चा जिला प्रभारी लक्ष्मी साहू ने कहा की लोगों को अपना अमूल्य वोट कमल छाप पर बटन दबाकर मुहर लगाने का आग्रह किया देवकुमारी चंद्रवंशी एवम भावना बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओ से झूठे वादे कर लोगों के घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया है
उक्त कार्यक्रम में रति ठाकुर , विजय लक्ष्मी,सुष्मा चंद्रवंशी , पुष्पलता राज, जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, पुष्पा पांडेय, शिवकुमारी यादव, भगवातिन अहिरवार,जिला मंत्री शिवकुमारी सोनी, उमा दुबे ,मण्डल अध्यक्ष अंजू शर्मा , दीपा धुर्वे , उत्तरा साहू , सुमन ठाकुर , सुमन गुप्ता , संगीता साहू संतोषी जायसवाल द्रोपदी मानिकपुरी , महामंत्री विस्वासनी सत्यम चित्र लेखा देवागन, कामनी यादव वर्षा साहू, दीप्ती गुप्ता कविता शादिले, अनीता धुर्वे ममता शर्मा शिवरानी यादव मीना पटेल सहित भारी संख्या मै महिलाये उपस्थित थी

—————————————-

*मोबाइल शॉप से ​​मोबाइल, बैटरी, एयरफोन चार्जर चोरी करने वाले चढ़े बेलगहना पुलिस के हत्थे*

0

नाम आरोपी – सुखसिंह बैगा पिता ईतवार सिंह बैगा उम्र 35 वर्ष साकिन तुमाडबरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 11.10.23 को प्रार्थी गणेश प्रसाद राठौर निवासी तुलुफ जो ग्राम खोंगसरा आमागोहन में साक्षी मोबाईल शाप चलाता है के द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08-09.10.2023 की दरम्यानी रात को प्रार्थी के मोबाईल दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान अन्दर घुसकर दुकान में रखे से मोबाईल, रेडियो, बाक्स, बैटरी, मोबाईल चार्जर, चिप कीमती करीब 15000 रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह महोदय को अवगत कराया गया, जिनके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक महेश्वरी, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी

पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल महोदय कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के संबंध में ग्रामीणों एवं आसपास के लोगो से पूछताछ किया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तुमाडबरा निवासी सुखसिंह बैगा चोरी के मोबाईल व मोबाईल सामग्री को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर सूचना पर संदेही सुखसिंह बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी सुखसिंह बैगा के कब्जे से रेडियो 2 नग, बाक्स 01 नग, जियो कंपनी का मोबाईल 2 नग, जियो कंपनी का कीपेड मोबाइल 2 नग, आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाईल 2 नग, कार्बन कंपनी का 01 नग मोबाईल, रावर कंपनी का मोबाईल बैटरी 4 नग अन्य कंपनी का मोबाईल बैटरी, मोबाईल चार्जर मय केबल चिप, एयरफोन कीमती लगभग 15000 रूपये जप्त कर कब्जे पुलिस ली गई। आरोपी सुखसिंह बैगा पिता ईतवार सिंह बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी तुमाडबरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक गोविन्दा जायसवाल, राकेश पोर्ते, कौशल बिन्झवार का विशेष योगदान रहा ।

** प्रतिबंधित टेबलेट अवैध रूप से बिकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

** आरोपी के कब्जे से 315 नग टेबलेट
कीमती 672 /- रू किया गया जप्त |
** आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के
तहत की गई कार्यवाही ।
** थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने
वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी
कार्यवाही ।

नाम आरोपी

1- विकास चन्द्रा पिता गणेशराम चन्द्रा उम्र 30 वर्ष निवासी गंगा सदन पाठक बगीचा जबड़ापारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।


आशीष कश्यप बिलासपुर-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 10.10.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति SK टेंट हाउस के पास बैमा नगोई रोड खमतराई में अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीला टेबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते बैठा हैं, उक्त सूचना से श्रीमान् अति. अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को

अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर खमतराई बैमा नगोई रोड के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया जो अपना नाम विकास चन्द्रा निवासी पाठक बगीचा जबड़ापारा सरकण्डा का रहने

वाला बताया, जिसका विधिवत् तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले के अंदर रखे अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीला टेबलेट 315 नग किमती 672/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

**आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की परेड ।**

0

**विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचार संहिता के व्यापक नियम एवं शर्तों से कराया गया रूबरू।**

**बिलासपुर जिले के सभी थानों के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया थानों में तलब ।**

**जिले में 23 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों के विरूद्ध धारा 151, एवं 53 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों के विरूद्ध धारा 107 116 (3) के तहत की गई प्रतिबंधक कार्यवाही।**
**धारा 110 के तहत 03 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशो पर की गई कार्यवाही।**

**जिले के सभी थानों में फरार 70 स्थायी वारंटीयों को किया गया तामील।**

आशीष कश्यप बिलासपुर-विवरण इस प्रकार है कि आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तो के बारे में बताने तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये व्यापक दिशा निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक महेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.), एसडीओपी कोटा श्री सिद्वार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार एवं उप पुलिस

अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया। सभी के द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया। साथ ही सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचार संहिता के व्यापक नियम एवं शर्तों को बताकर इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने निर्देश दिया गया। उक्त गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों में 23 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 151, एवं 53 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 107 116 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा धारा 110 के तहत 03 कार्यवाही की गई है। एवं सभी कार्यवाहियों के तैयार इस्तगासा में बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराई गई है। शेष गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को समझाईश देकर छोड़ा गया है।

*सरकंडा खेल परिसर में हत्या करने वाला आरोपी पकड़ा गया*

0

* आरोपी के द्वारा घरेलु चाक़ू से हमला कर की गई हत्या
* आरोपी खेल परिसर के सामने दुकान संचालक है
* उधारी सामान लेने की बात पर हुआ था विवाद
* सूचना मिलने के चंद घंटे में पकड़ा गया आरोपी
* आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

**नाम आरोपी**

1- अंकित यादव पिता राजेंद्र कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर सरकंडा

आशीष कश्यप बिलासपुर/संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11-10-23 को रात्रि करीबन 11:30 बजे सूचना मिली कि सरकंडा खेल परिसर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है कि घटना की सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को दिया गया तथा निर्देशानुसार सूचना मिलते ही तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री मती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल के साथ सरकंडा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसके छाती में किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी मृतक की पहचान देवव्रत सिंह पैकरा जिला रायगढ़ के रूप में हुई जो शुभम बिहार कॉलोनी में छात्रावास में रहकर साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है जो घटना दिनांक को अपने दोस्त पंकज लश्कर जो की स्विमिंग पूल में गार्ड का काम करता है तथा अन्य दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने इकट्ठा हुए थे इसी दौरान मृतक के दोस्त खेल परिसर के बाहर दुकान में कुछ सामान लेने गए थे जहां दुकान संचालक आरोपी अंकित यादव से उधारी सामान लेने की बात को लेकर विवाद हुआ था और गाली गलौज कर आपस में मारपीट किये, मारपीट करने के बाद वहां से सभी लड़के भाग गए मारपीट होने के बाद आरोपी अंकित यादव अपनी दुकान से चाकू लेकर स्विमिंग पूल की ओर आया और देवव्रत सिंह को मारपीट करते हुए उसके छाती पर वार कर दिया जिससे देवव्रत सिंह की मौके पर मौत हो गई घटनाकरित करने के बाद आरोपी अंकित यादव घटना स्थल से भाग गया वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें सूचना मिला की मृतक एवं उसके दोस्तों का दुकान संचालक से विवाद हुआ था पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ के बाद संदेही अंकित यादव का पता तलाश किया गया जो फरार था जिसे मुखबिर की सूचना से घेराबंदी कर उसके घर के पास से पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी अंकित यादव ने अपने दुकान में उधारी सामान लेने की बात को लेकर मारपीट की घटना होना स्वीकार किया तथा मारपीट से गुस्सा होकर अपने दुकान में रखें घरेलू चाक़ू से देवव्रत सिंह पैकरा की हत्या करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घरेलु चाकू को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है