मुंगेली| मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर रेस्ट हाउस के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी आशीष कुर्रे के कब्जे से 2.9 लीटर अवैध देशी शराब तथा बुधवारी बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी संतोष कुमार पात्रे के कब्जे से 3.9 लीटर देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिमसें थाना थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 01 आरोपी एवं थाना चिल्फी द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है|
