More

    Crime News: प्रेमिका के पति को 6 टुकड़ों में काटा, फिर शव दफना कर कब्र पर लगाया आम का पौधा….

    जयपुर| राजस्थान के पाली में एक 33 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी ने हत्या कर दी, हत्या के बाद शव को छह टुकड़ों में काट दिया और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया। आरोपी की पहचान मदनलाल के रूप में हुई, जिसने जोगेंद्र की हत्या कर दी और धड़ को पास के जंगल में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि सिर, हाथ और पैर घर से 100 मीटर दूर एक बगीचे से बरामद किए गए।पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने दफनाने वाली जगह पर आम का पौधा लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया।

    पिता ने की पुलिस से शिकायत 

    दरअसल, पाली जिले के निवासी 33 वर्षीय जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला था। उसके बाद 13 जुलाई तक वो वापस नहीं लौटा। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोगेंद्र के पिता द्वारा 13 जुलाई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तारी हुई। शिकायत के अनुसार, जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला और वापस नहीं लौटा। संदेह होने पर उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया क्योंकि उन्हें मदनलाल की संलिप्तता का संदेह था।मृतक के पिता मिश्रलाल मेघवाल ने कहा, “मेरा मानना है कि मेरे बेटे की हत्या में और भी लोग शामिल थे।”

    Trending News

    Technology