More

    *Chhattisgarh Election 2023 फिर करेंगे किसानों की कर्ज माफी’, छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल का मास्टरस्ट्रोक:-*

    आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा होने के साथ ही राज्य में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से घोषणाओं का दौर भी शुरू हो गया है. इस बार राजनीतिक दलों के प्राथमिकता सूची में किसान भी हैं. छत्तीसगढ़ में भी किसानों को लुभाने के लिए कई तरह की घोषणाएं की जा रही है. इस क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों को लेकर घोषणाएं कर रहे हैं. इसी के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों का लोन माफ करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 2023 में उनकी सरकार जीत कर सत्ता में आती है तो किसानों का लोन माफ कर दिया जाएगा.

    इससे पहले साल 2018 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव से पहले लोन माफी का वादा किया गया था और कांग्रेस के सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया था. इससे पहले राज्य के चावल उत्पादक किसानों को राहत पहुंचाते हुए मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की थी कि इस बार राज्य के किसानों ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी. एक नवंबर से राज्य में सरकारी दर पर धान की खरीद शुरू की जाएगी. धान खरीद से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बार नई दर से धान की खरीद की जाएगी.

    *20 क्विंटल प्रति एकड़ होगी धान की खरीद:-*

    इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तीन बड़ी घोषणाएं की थी जिसे वो पूरा कर रहे हैं. उन्होंने किसानों से कहा था कि इस बार धान खरीद की सीमा को बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया जाएगा, वो इस बार पूरा हो जाएगा. वहीं उन्होंने बीजेपी पर हमाल बोलते हुए कहा कि बीजेपी नें राज्य में चुनावों को लेकर अभी तक किसी प्रकार की घोषणा नहीं है और बीजेपी पीछे चल रही है जबकि सत्ता में रहते हुए उनकी पार्टी घोषणाएं कर रही है.

    *साढ़े सत्रह लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त आवास:-*

    उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जब छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने राज्य में जातिगतजनणा कराने की बात कही थी, अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो राज्य में जातिगत जनगणना करायी जाएगी. साथ ही कहा कि प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ आने के बाद घोषणा की थी राज्य के साढ़े सत्रह लाख लोगों को आवास दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा दे चाहे नहीं दे पर अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वो राज्य के साढ़े सत्रह लाख लोगों को आसाव देने का काम करेंगे. उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ में दो चरणो में सात और 17 नंवबर को चुनाव होना है.

    Trending News

    Technology