More

    CG Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए ये जानकारी दी है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक- दो स्थानों में बिजली भी गिर सकती है। वहीं, राजधानी रायपुर में शाम से हल्की बौछार पड़ने की संभावना है।

    उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है. इसके उत्तरी मध्य प्रदेश में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और यह कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है।

    Trending News

    Technology