More

    *CG Election 2023: बुजुर्गों को नहीं करना होगा लाइन में इंतजार, घर से ही दे सकेंगे वोट; इन्हें भी मिलेगी सुविधा*

    आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस की। चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव में छत्तीसगढ़ में यह हमारी पहली विशेष बैठक है। इस बार के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने स्लोगन-“वोट दे बर ये बार जाबो जी, चुनई तिहार मनाबो जी’ के बारे में भी बताया है।


    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक) मतदाता छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी चुनाव में घर से ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या दो लाख से ज्यादा है।

    *किस उम्र के कितने मतदाता?*

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 18 से 19 वर्ष उम्र के 4.43 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। वहीं, राज्य में 19,854 सर्विस मतदाता हैं। कुमार ने कहा कि पांच पीवीटीजी-अबुझमाड़िया, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर और बैगा मतदाता, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनके नामांकन के लिए एक गहन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में इनकी संख्या 1.86 लाख है और 1.15 लाख लोग 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जिनमें से 1.13 लाख मतदाता हैं।

    *लोकतंत्र का उत्सव:-*

    कुमार ने मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने की अपील की। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24,109 है। उनमें से 900 ‘संगवारी’ मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा, जिनमें महिला सुरक्षा कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, 90 मतदान केंद्र दिव्यांग जनों द्वारा प्रबंधित होंगे। कुमार ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, व्हीलचेयर और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

    *घर से वोट देने के लिए करना होगा ये काम :-*

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि समाज का कोई भी वर्ग मतदान में अपनी भागीदारी से नहीं छूटे। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राज्य में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है और 80 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले निःशक्तजन और कोविड संक्रमित मतदाताओं के आवेदन फार्म 12 घ में प्राप्त किये जा रहे हैं।

    प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में इस वर्ग के कुल 1648 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों ऐसे सभी पात्र एवं इच्छुक मतदाताओं से फार्म 12घ में आवेदन करने की अपील की है। दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में यह आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2023 हैं।

    Trending News

    Technology