*Bmo तखतपुर की तानाशाही से राशि उपलब्ध होने बावजूद कर्मचारी मेडिकल बिल के भुगतान से वंचित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर द्वारा जून 2025 में तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी एवं कोटा खंड चिकित्सा अधिकारी को दो – दो लाख रुपए कर्मचारियों के लंबीत मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए दिया गया था, किंतु खंड चिकित्सा अधिकारी तखतपुर द्वारा अभी तक उन कर्मचारियों को उनके लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है इस संबंध में पीड़ित कर्मचारियों श्री विनायक शरण चंद्रवंशी,राजेश तिवारी,संयोग श्रीवास,श्रीमती शकुंतला दुबे एवं श्रीमती अंजनी मिश्रा द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी को कई बार निवेदन पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है बावजूद खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है।
खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक भुगतान के बदले राशि की नजराना पाने की नियत से खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देश को भी कचरे के डब्बे में डाल रहा है और खंड चिकित्सा अधिकारी उस लिपिक विरुद्ध कार्यवाही करने में डर रहा है ।
पीड़ित कर्मचारी खंड चिकित्सा अधिकारी तखतपुर एवं लिपिक विरुद्ध कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं ।
पीड़ितों द्वारा cmho से शिकायत करने बावजूद उनके द्वारा प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है ।इससे प्रतीत होता है खंड चिकित्सा अधिकारी भी cmho के नियंत्रण में नहीं है ।
एक मेडिकल बिल के राशि उपलब्ध होने बावजूद भुगतान नहीं होने से बाकी योजनाओं की राशियों के भुगतान की स्थिति भी स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है ।
स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे चल रहा है ।जिन कर्मचारियों के माध्यम से आम ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है ।उन कर्मचारियों को उनके लिए स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है तो इसी से पता चलता है कि तखतपुर ब्लॉक के आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए शासन से प्रदाय धन राशि का उपयोग कहां और कैसे हो रहा है ?स्पष्ट जाना जा सकता है ।
यदि इस पर गंभीरता से जांच किया जाए तो सिर्फ तखतपुर ब्लॉक में ही करोड़ों की राशि में हुए घोटाला उजागर होगा ।
