आम जनता में बन गया था भय का महौल
गिरफ्तार आरोपी-
1. कलेश्वर बंजारे पिता उत्तम बंजारे उम्र 20 साल निवासी मुढीपार बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग
जप्त – लोहे का बना चापड़नुमा चाकू

आशीष कश्यप बिलासपुर- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मुढीपार में एक व्यक्ति लोहे का बना चाकू पकडा हुआ है और लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी किशोर केवट ने टीम गठित कर आरोपी को पकडने हेतु घटना स्थल रवाना हुआ जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया पुछताछ करने पर अपना नाम कलेश्वर बंजारे पिता उत्तम बंजारे उम्र 20 साल निवासी मुढीपार बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग बताया जिसे गिरफ्तार किया गया है एवं एक नग लोहे का बना चाकू को जप्त किया गया है। आरोपी कलेश्वर बंजारे के उपर 25 आर्म्स एक्ट के कार्यवाही किया गया है।
विशेष योगदान – थाना प्रभारी किशोर केवट, उप निरीक्षक जी एल चंद्राकर , प्र आर अनिल साहू, आरक्षक गोवर्धन
