*आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400 रुपए किया गया जप्त।*
*आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही।*
*नाम आरोपी – मनोज पाली पिता कन्हैया पाली निवासी उसलापुर बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-घटना का विवरण – आगामी विधानसभा चुनाव 2023- 24 के मददेनजर कानून व्यवस्था एवं अवैध कार्यों पर निगरानी रखने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कड़े निर्देश प्राप्त हुए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, राजेश नारंग, देवेन्द्र दुबे के साथ जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना
किया गया था जिनको जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उसलापुर ब्रिज के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुचकर रेड की कार्यवाही किया गया जहां पर एक व्यक्ति को हिरासत में नाम पुछने पर अपना नाम मनोज पाली पिता कन्हैया पाली पता उसलपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक हरा रंग के प्लास्टीक के बोरी को चेक करने पर देशी शराब प्लेन मदिरा 30 नग सीलबंद कीमती 2400 रूपये बरामद हुआ । जिसे विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग का विशेष योगदान रहा।
