
बिहार के नालंदा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र इलाके में एक भाई ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.
रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक समाज के डर से घर छोड़कर फरार हो गया था. वहीं पीड़ित किशोरी सात महीने की गर्भवती बतायी जा रही है.
घटना के बाद पुलिस को जैसे ही आवेदन पत्र प्राप्त हुआ. वैसे ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने परिजनों के यहां गया जिले में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.
इधर भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने की घटना के बाद लोग हैरान हो गए हैं. इतना ही नहीं परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आरोपी चचेरे भाई को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है यह पता नहीं चल रहा है. भाई ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है.
इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता किशोरी है और सात महीने की गर्भवती भी है. आरोपी चचेरे भाई को गुप्त सूचना पर गया जिले से गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया है.
