नई दिल्ली| आज यानी मंगलवार (15 अगस्त) को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कई महत्तवपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया।
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया। आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रहे हैं। मत्स्य पालन और मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है, इसलिए हमने इसके लिए अलग मंत्रालय की रचना की, ताकि समाज के लोग पीछे रह गए हैं उन्हें भी साथ ले सकें।”
हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया- पीएम
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, “देश के कोने-कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया है, ताकि गरीब से गरीब लोगों की सुनवाई वहां हो सके ताकि वह भी राष्ट्र के योगदान में हिस्सा दे सकें।” उन्होंने कहा कि हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया है।
हम विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था
उन्होंने आगे कहा, “हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं। भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए था, हमने ये सब बंद किया और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई। गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। पाई-पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है। मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं।
