रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 9 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।
परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के बाद जनता के नाम संदेश देंगे। जिसके बाद पदक अलंकरण और पुरस्कार का वितरण करेंगे। परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय लेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महिला बैण्ड प्रदर्शन करेंगी। PTI ड्रिल शो और स्कूली बच्चों का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
वे 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।
