More

    संसद में गूंजा मणिपुर का मुद्दा, कार्यवाही शुरु होते ही कर दी गई स्थगित

    दिल्ली। संसद में मणिपुर मुद्दे के चलते हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही स्थगित कर दी गई। मणिपुर पर पीएम मोदी को आकर बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भी लोक सभा में जमकर नारेबाजी की।

    विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के कारण लोक सभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

    Trending News

    Technology