हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
ब्यूरो रायपुर| छत्तीसगढ़ में आगामी 4 माह में विधानसभा चुनाव होने को है जहां छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में निर्वाचन संबंधित जानकारियां दी जा रही है जिसे लेकर निर्वाचन प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ हो चुका है|
वही आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक आदर्श आचार संहिता लगने के आसार है| वही छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव होना है वही राजनीतिक दलों द्वारा लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
