जबलपुर: रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के मामले इन दिनों बहुत आ रहे हैं एक के बाद एक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद बेईमान और रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती।
सर्किट हाउस क्रमांक 2 में लोकायुक्त की टीम ने, अतिरिक्त कमिश्नर के कार्यालय में पदस्थ महेंद्र मिश्रा को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अजय पाठक की पत्नी के नाम से चौकीदार भड़पुरा में एक मकान था। जिसके अवैध अतिक्रमण की शिकायत, एसडीएम कोर्ट में की गई थी। और इसके स्टे की अपील अतिरिक्त कमिश्नर महोदय के यहां की गई थी।
इस अपील के निराकरण हेतु आरोपी ₹25000 की रिश्वत की डिमांड कर रहा था। जिसे ₹20000 लेते हुए आज लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।
