अकलतरा धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, अब लीलवाडीह-कापन रोड पर होगी धान खरीदी
सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नरेश केडिया ने नारियल पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, किसान एवं हमाल रहे उपस्थित

मनोज साहू | ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा। अकलतरा धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार, 27 नवंबर को अकलतरा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश केडिया के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल अर्पित कर किया गया। पूर्व में यह धान खरीदी केंद्र अकलतरा तहसील कार्यालय के समीप संचालित होता था, जिसे स्थानांतरित कर अब लीलवाडीह-कापन रोड पर प्रारंभ किया गया है।
शुभारंभ अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश केडिया ने नारियल पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नोडल अधिकारी भारती दुबे, टीकम प्रसाद दुबे सहित कृषकगण मन्नू सिन्हा, प्रताप सिंह, शरद सिंह, अनुपाबाई एवं कार्तिक राम मार्बल उपस्थित रहे।
वहीं हमाल संघ की ओर से रामनारायण, रमेश सिंह, विष्णु, अशोक, सुनील, शिवराज एवं कोंदा सहित अन्य हमाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नए स्थान पर धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित किसानों एवं हमालों ने नए खरीदी केंद्र के संचालन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।



