Home अन्य खबरे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को किया नमन,...

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को किया नमन, संविधान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया कार्यक्रम

0
4

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को किया नमन, संविधान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया कार्यक्रम

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और विचारों को स्मरण करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अकलतरा द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के विचारों तथा संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को याद किया।
अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा उसके मूल सिद्धांतों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में मंजू सिंह, दिवाकर राणा, भविष्य चंद्राकर, धनराज सिंह चौहान, संतोष सिंह बैंस, राजकुमार सिंह, छतराम साहू, मोइद खान, इमरान खान, अंकित सिंह सिसोदिया, अयफाज मेमन, शेख सितारा टंडन, अविनाश लाटा, दिनेश कुमार मनहर, अविनाश साहू, बद्री चौहान एवं पुष्पेंद्र साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश्वर टंडन ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here