स्व. रामबाबू शर्मा जी की स्मृति में 30 नवंबर को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा।** समाजसेवा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहे स्व. रामबाबू शर्मा जी की स्मृति में उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर 30 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सकल जैन समाज एवं समस्त रक्तमित्र अकलतरा के सह-आयोजन में किया जाएगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन जैन भवन (महावीर स्कूल), अकलतरा में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
स्व. रामबाबू शर्मा जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। वेल विशर फाउंडेशन लगातार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है।
आयोजकों ने नगरवासियों एवं क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

