Home अन्य खबरे बड़ी खबर | छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म, कल से संभालेंगे...

बड़ी खबर | छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म, कल से संभालेंगे कामकाज

0
14

बड़ी खबर | छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म, कल से संभालेंगे कामकाज

बिलासपुर ब्यूरो चीफ – मोहनीश सिंह राजपूत /मुख्यमंत्री से सार्थक चर्चा के बाद राजस्व पटवारी संघ ने लिया बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी राहत!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। प्रदेश के पटवारियों ने आंदोलन वापस लेते हुए काम पर लौटने का ऐलान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ सार्थक चर्चा के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पटवारियों की मांगों को न तो गंभीरता से सुना गया और न ही उनकी बात शासन तक पहुंचाई गई।
किसानों के लिए राहत की खबर
हड़ताल समाप्त होने के बाद पटवारी कल से अपने कार्यों पर लौटेंगे। साथ ही किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
अब किसानों को नामांतरण, सीमांकन, फौती एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में राहत मिलने की उम्मीद है।
हड़ताल खत्म होने से किसानों ने ली राहत की सांस, अब देखना होगा कि राजस्व संबंधी लंबित कार्य कितनी तेजी से पूरे होते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here