*चाचा नेहरू के लेखों का अध्ययन व आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए-मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सतीश खाखा*


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेलीः-डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डाॅ. ब्राॅस मास्टर की एकेडमी द्वारा डाॅ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में बाल दिवस एवं नीट के संबंध में एक दिवसीय निःशुल्क कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मान. जिला मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश खाखा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ लीगल एड टीकम चन्द्राकर एवं संस्था के व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू एवं बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। दैनिक प्रार्थना पश्चात संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कक्षा दसवीं की छात्रा कु.मानवी टोण्डे व विभा साहू द्वारा कराया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बुके से किया गया। बाल दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य के संबंध में संस्थाध्यक्ष एवं वरिष्ठ काउंसलर राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को एक दिशा मिलती है। विशिष्ट अतिथि टीकम चंद्राकर ने बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार, पाक्सो एक्ट तथा कानूनी जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात् न्यायाधीश द्वारा चाचा नेहरू के जीवन परिचय का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कुशल राजनेता, वक्ता, लेखक व साहित्यकार जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। देश के बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे। उनका भी बच्चों से अधिक लगाव था। जयंती पर शुभकामना व बधाई देते हुए जीवन संघर्षों के बारे में बताया कि देश में आईआईटी, एम्स, इसरो, भाखड़ा नांगल बांध, पंचवर्षीय योजना आदि जैसे हितकारी योजनाएं उन्ही का देन है। उन्होंने भारत एक नई खोज जैसे दिशा देने वाली लेख लिखा। विद्यार्थियों को उनके लेखों का अध्ययन व आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। आप कल देश के भविष्य निर्माता बनेंगे। अतः आप सभी लक्ष्य तयकर पूर्ति के लिए अभी से जुट जायें। उन्होंने अपना संस्मरण साझा किया। इस संस्थान द्वारा सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराये जाने के प्रयास की सराहना की। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न सुविधाओं नशा उन्मूलन, मोबाईल के दुरूपयोग, साइबर क्राईम, वाहन चालन, क्षतिपूर्ति राशि, निःशुल्क कानूनी सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दिया। दूसरे सत्र में वरिष्ठ काउंसलर राजेन्द्र दिवाकर ने नीट एवं आईजर, नाईजर परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान संकाय के छात्र डाॅक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनकर इसरो, डीआरडीओ और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला में 125 छात्र-छात्रा सम्मिलित रहे। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी एस.पी.कौशिक, वेदराम चतुर्वेदी, राजेश दिवाकर, जितेन्द्र कुमार, लीगल एड के सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, सुमित साहू तथा संस्था के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, जे.आर.साहू,, प्रेमचंद टण्डन, योगेश जोशी, राहूल पात्रे, श्रीमती लीला पात्रे, सुश्री सरस्वती जांगड़े, सुश्री रीनू दिवाकर, सुश्री नीतू मिरे, छात्र-छात्रा, अभिभावक तथा शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

Trending News

Technology