वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान : डिंडौरी ब्लॉक के बघनीभांवर में 12 को मंडल स्तरीय जन चौपाल

वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान : डिंडौरी ब्लॉक के बघनीभांवर में 12 को मंडल स्तरीय जन चौपाल

*लोरमी/डिंडौरी, 10 नवंबर 2026*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज के निर्देश पर और जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में “वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान” के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में *12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे ग्राम बघनीभांवर, मंडल कोदवामहंत-डोंगरिया में* जन चौपाल का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी *श्री अभिलाष जायसवाल*, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग *श्री थानेश्वर साहू*, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस *श्रीमती लता रानी वैष्णव*, ब्लॉक प्रभारी लोरमी *श्री नरेश पाटले* एवं अरुण कुलमित्र ब्लॉक प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष प्रतोष मरावी ने बताया कि इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोट कटने और नए वोटरों के नाम जोड़ने को लेकर जनता को जागरूक करना और लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा के लिए जन-जागरूकता लाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत केराम, तुलाराम गोलू खांडे, श्रीराम साहू, देवा मार्को, भुवनेश्वर जायसवाल समस्त मंडल पदाधिकारी लगे हुवे हैं।

उन्होंने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी विभागों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Trending News

Technology