*पनागर बाईपास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का हुआ स्वागत

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-वही बड़ी खबर जबलपुर की पनागर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पनागर बाईपास पर मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार और भव्य स्वागत किया। कटनी दौरे पर सड़क मार्ग (बाय रोड) से जा रहे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आगमन और उनसे हुई मुलाकात से पनागर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और अपार उत्साह का संचार हुआ है।
बातचीत के दौरान विवेक पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी 1 तारीख को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पनागर विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर 1 तारीख को दिल्ली पहुंचेंगे और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ विरोध कार्यक्रम में प्रमुखता से हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ता एक विशाल जनसैलाब के रूप में दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे और इस आंदोलन के जरिए ‘वोट चोर’ सरकार को सत्ता से गिराने का मजबूती से काम करेंगे।

