More

    बिजली विभाग की लापरवाही! हाईटेंशन करंट से 6 कांवड़ियों की मौत

    मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाईटेंशन करंट से 6 कांवड़ियों की मौत का मामले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. कांवड़यात्रा में PVVNL की लापरवाही सामने आयी है. बिजली विभाग की लापरवाही से कांवड़ियों की मौत हुई थी. प्रशासनिक जांच में हाईटेंशन पर गार्डिंग ही नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक हाईटेंशन लाइन मानक से ढाई फीट नीची मिली है.

    जांच में पाया गया कि 440 वोल्ट लाइन भी मानक से करीब 2 फीट नीची मिली. डीजे की ऊंचाई 15.10 फीट और हाईटेंशन 17.5 फीट थी. लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट उतरा था. बिजलीघर का फोन कई बार कॉल करने के बाद भी नहीं उठा.

    प्रशासनिक जांच टीम में PVVNL के SE एके सिंह भी शामिल हैं. पीवीवीएनएल MD का झूठ पकड़ाया है. 22 फीट DJ और कांवड ऊंचा था. कांवड़ियों के अंतिम संस्कार के एक घंटे बाद MD ने दावा किया. सुलगती चिताओं के बीच MD ने झूठ बोलकर तथ्य को नकार दिया. साथ ही कांवड़ियों को ही उनकी मौत का जिम्मेदार बताया गया था.

    गौरतलब है कि हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़िए 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए. हादसे में 6 कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग झुलस गए. डीजे वाली कावड़ में 16 कावड़िए सवार थे. सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के रॉली चौहान गांव लेकर आ रहे थे.

    Trending News

    Technology