वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का महा-अभियान – OBC कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने बताया पूरा कार्यक्रम

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का महा-अभियान – OBC कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने बताया पूरा कार्यक्रम

*-10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर जनपदयात्रा, 25 अक्टूबर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, 1 नवंबर को दिल्ली में मेगा रैली*

*लोरमी/मुंगेली |* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोरी और संस्थागत कब्जे के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए *ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल* ने बताया कि कांग्रेस अब बूथ स्तर तक जाकर मतदाता सूची से गायब किए गए वोटों की हकीकत जनता के सामने लाएगी।

श्री जायसवाल ने बताया कि अभियान दो चरणों में चलेगा –

*द्वितीय चरण (10 से 20 अक्टूबर) – ब्लॉक स्तरीय मार्च एवं जनसंपर्क:*
प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी / डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से लेकर SDM कार्यालय तक जनपदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली निकाली जाएगी। समापन स्थल पर संविधान के अनुच्छेद 326 की प्रस्तावना का पाठ, राष्ट्रगान और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दशहरा के दौरान सार्वजनिक सभाओं में “वोट चोरी” की साजिश को उजागर करने वाले पर्चे बांटकर जनसंपर्क किया जाएगा।

*तृतीय चरण (25 अक्टूबर से 25 नवंबर) – “वोट बचाओ-देश बचाओ”:*
25 अक्टूबर को प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस से अभियान का आगाज होगा। इसके बाद 4 से 10वें दिन तक BLA और ‘वोट रक्षक’ कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन मतदाताओं को चिन्हित करेंगे जिनके नाम फर्जीवाड़ा कर काटे गए हैं। 12 से 30वें दिन तक हर गांव में ‘चूल्हा प्रारूप’ बैठक / चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें हटाए गए मतदाता, बुजुर्ग और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वोट चोरी का मुद्दा विस्तार से समझाया जाएगा, संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और पर्चे बांटे जाएंगे।

*1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के सहयोग से मेगा राष्ट्रीय रैली* का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन और प्रकोष्ठ के जमीनी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अभिलाष जायसवाल ने कहा, “ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, देश के संविधान और हर नागरिक के वोट के अधिकार की है। ओबीसी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान को बूथ तक लेकर जाएगा और ‘वोट चोरों’ का पर्दाफाश करेगा।”

Trending News

Technology