जल जीवन मिशन से बुजुर्ग चंदा को मिली राहत, अब घर पर ही मिल रहा स्वच्छ पेयजल

जल जीवन मिशन से बुजुर्ग चंदा को मिली राहत, अब घर पर ही मिल रहा स्वच्छ पेयजल

*पेयजल के लिए दूर जाने की परेशानी से मिली मुक्ति*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। घर तक पानी पहुंचने से विशेष रूप से बुजुर्गों और उन परिवारों को सुविधा मिलती है, जिन्हें पेयजल लाने के लिए दूर जाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मिशन से ग्राम खैराखुर्द की बुजुर्ग महिला चंदा को बड़ी राहत मिली है।

अब उन्हें पेयजल के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता, बल्कि घर पर ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे उनकी दैनिक दिनचर्या पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुई है। बुजुर्ग महिला चंदा के लिए घर तक पेयजल की सुविधा मिलना विशेष राहत का विषय है। पहले पेयजल के लिए घर से दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही पानी उपलब्ध होने से इस परेशानी से छुटकारा मिला है। इससे उन्हें पेयजल की व्यवस्था करने में होने वाली असुविधा से राहत मिली है और दैनिक जरूरतों के लिए पानी प्राप्त करना आसान हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Trending News

Technology