*महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बचत का आधार*

*महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बचत का आधार*

 *बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में प्रतिमाह जमा कर रहीं 500 रूपए*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम सोढ़ार निवासी श्रीमती सुनीता साहू इसका प्रेरक उदाहरण हैं। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपए की सहायता राशि में से वे 500 रूपए अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में नियमित रूप से जमा कर रही हैं। उनकी यह पहल बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने और बचत की आदत को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

श्रीमती सुनीता साहू महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का सोच-समझकर उपयोग कर रही हैं। वे हर महीने मिलने वाले 01 रूपए में से आधी राशि यानी 500 रूपए अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं। इस तरह नियमित बचत के माध्यम से वे बेटी के भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार करने का प्रयास कर रही हैं। सुनीता साहू की यह पहल बताती है कि छोटी-छोटी बचत भी भविष्य की बड़ी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे केवल वर्तमान की जरूरतों तक सीमित न रखकर बेटी के आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए भी कर रही हैं। उन्होंने योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Trending News

Technology