
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आज आदर्श कृषि ऊपज मंडी मुंगेली में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, केंद्रीय सहकारी बैंकबिलासपुर के अध्यक्ष व पूर्व बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह जी एवं पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू जी के सहभागिता किया.
इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम लाइव उद्बोधन को सुना।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए “We Will Do It” का विश्वासपूर्ण संदेश दिया। यह केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी का आह्वान है।
प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और सहभागिता से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, धनीराम यादव, मानिक सोनवानी, रजनी सोनवानी, रामकमल सिंह, पुष्पलतापद्मिनी मोहले, सुजीत वर्मा, गुरमीत सलूजा, शांति देवचरण भास्कर, जयप्रकाश मिश्रा, संजय वर्मा, विनय साहू, पवन पांडे, हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक, निश्चल गुप्ता, मिट्ठूलाल यादव, रामशरण यादव, शंकर सिंह ठाकुर, कोटू दादवानी, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, वासुदेव देवांगन, शिवकुमार बंजारा, राजेंद्र साहू,विजय बंजारा, सत्यनारायण देवांगन, असलम खान, राजेश्वर सिंह टंडन, घनश्याम यादव, सुशील यादव, पोषण यादव, रिंकू सिंह, रितेश यादव, संदीप ठाकुर, गणेश बाजपेयी, प्रवीण सोनी, महेश यादव, यशोदा यादव, परमेश्वर ठाकुर एवं ताराचंद टंडन सहित जिला भाजपा, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

