*सेवा संकल्प अभियान के तहत चपोरा में महतारी सदन का लोकार्पण, सेवा सेतु में सुनीं जनसमस्याएं*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के चपोरा में महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी ली।
इसके उपरांत ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से श्री तोखन साहू ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को मौके पर सुना गया और समाधान की दिशा में पहल की गई।
श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

