सिवनी में नहाने गए 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

सिवनी के धोबीसर्रा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है गांव के अलग अलग परिवार के कुछ बच्चे रविवार की दोपहर गांव के पास बने एक तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी क्रम में वे चारों डूब गए।

इस हादसे में मारे गए बच्चों की पहचान ऋतिक चक्रवर्ती (10), आयुष विश्वकर्मा (8), आरव तुमराम (5) और ऋषभ विश्वकर्मा (5) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Trending News

Technology