Home अन्य खबरे ग्राम खैरा में भक्तिमय माहौल के बीच हुआ गणेश विसर्जन

ग्राम खैरा में भक्तिमय माहौल के बीच हुआ गणेश विसर्जन

0
3

ग्राम खैरा में भक्तिमय माहौल के बीच हुआ गणेश विसर्जन

अंतिम दर्शन के लिए निकली भव्य यात्रा, बस स्टैंड में हुआ प्रसाद वितरण

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत 

खैरा। ग्राम खैरा में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं भक्तिमय माहौल के बीच विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को अंतिम दर्शन के लिए पूरे गांव में यात्रा के रूप में निकाला गया।

गणेश विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

विसर्जन कार्यक्रम बाबा ठाकुर (अध्यक्ष), रोशन राजपूत, रिंकू गुप्ता, किशोर जायसवाल, प्रीतम ठाकुर, रामनरेश जायसवाल, पिंटू आर्मो, दुर्गेश राजपूत, गजेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र राजपूत एवं गरुड़ आर्मो सहित अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

वहीं बस स्टैंड खैरा में प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों एवं ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण में मातृशक्तियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया, जिससे आयोजन में सामुदायिक एकता और श्रद्धा की झलक देखने को मिली।

गणेश विसर्जन के साथ ही ग्राम खैरा में आयोजित गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से गांव में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here