More

    4 घंटे के भीतर 29 लाख से अधिक की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी महिला को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

    मुंगेली| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 22.07.2023 को शिक्षक नगर, अंबेडकर वार्ड निवासी प्रार्थी कोमल सिंह ठाकुर ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह परिवार सहित दस दिनों के लिये पूजा में सम्मिलित होने हेतु अपने पैतृक गांव जाने की तैयार कर कपड़ों एवं 38 तोला सोना तथा 04 किलो चांदी कीमती 25 लाख 72 हजार एवं नकदी रकम 03 लाख 44 हजार हजार रूपये को बैगनी रंग के बैग में पैक करके रखे थे। लगभग 2ः00 से 2ः30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने-चांदी एवं नकदी से भरे बैग को चोरी कर लिया गया, जिस पर आस-पास पड़ोसी के सीसीटीव्ही कैमरों में एक अज्ञात महिला अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक कर बैग को हाथ में लेजाते हुए देखा गया, कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 301/23 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

    प्रकरण में विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल जाकर सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं फुटेज के आधार पर महिला का पीछा कर अपना डेयरी के पास गुपुचप ठेले से पूछताछ की गई। जिस पर ठेले वाले ने उक्त हुलिया की महिला को यहां आकर बैठना एवं डेयरी के लडके द्वारा मोटरसाईकल से छोड़ना बताया। जिसके बाद डेयरी के लड़के के साथ आरोपी महिला के घर जाकर उससे सघन पूछताछ किया गया, जिस पर महिला ने उक्त चोरी करना तथा चोरी किये गये बैग को छत के छज्जे में रखना स्वीकार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से शतप्रतिशत मसरूका सोने-चांदी के जेवर कीमती 25 लाख 72 हजार एवं 3 लाख 44 हजार नकदी रकम कुल कीमती 29 लाख 44 हजार बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी महिला की गिरफ्तारी में सिटी कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    अपील- 1. जिला पुलिस मुंगेली आमजन से अपील करती है कि अपने घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभावें।2. किसी व्यक्ति/परिवार को लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से दी जाए, जिससे पुलिस द्वारा उस क्षेत्र की सतत निगरानी रखी जा सके।
    3 जब भी किसी के द्वारा मकान किराए में दिया जाए तो किराएदार की सूचना एवं वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करावे, यह आपकी सुरक्षा हेतु अति आवश्यक है।

    Trending News

    Technology