Home अन्य खबरे *सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन से जुड़ा अपनत्व का भाव, आंगनबाड़ी...

*सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन से जुड़ा अपनत्व का भाव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का हुआ सम्मान*

0
4

*विवेकानंद वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ आंगन मिलन, न्योताभोज एवं सम्मान समारोह*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र विवेकानंद वार्ड में आंगन मिलन, न्योताभोज एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित करने के साथ-साथ समाज और प्रशासन के बीच सेवा एवं सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना देवांगन उपस्थित रहीं। वही अनंत देवांगन विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीमती अंजना जायसवाल सहित वार्ड की महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के साथ आत्मीय वातावरण में संवाद करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ता-सहायिका का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में सेवाएं दे रही कार्यकर्ता एवं सहायिका के योगदान को सम्मानित किया गया। वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना देवांगन द्वारा सहायिका का सम्मान किया गया। अनंत देवांगन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। सम्मान के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों और सेवाभाव को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अनंत देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं हैं, बल्कि महिलाओं, बच्चों और परिवारों से सीधे जुड़कर सामाजिक जागरूकता एवं विकास का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सभी से समाजहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*न्योताभोज में दिखा अपनत्व और सामुदायिक सहभागिता का भाव*

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना देवांगन द्वारा न्योताभोज का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से न्योताभोज में सहभागिता की। इस दौरान सभी ने मिलकर भोजन किया और आपसी मेल-जोल एवं आत्मीयता का परिचय दिया। आंगन मिलन कार्यक्रम ने आंगनबाड़ी केंद्र को महिलाओं एवं बच्चों के साथ संवाद, सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं देखभाल से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सम्मान और सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सेवाभाव को सम्मान देने के साथ महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आंगनबाड़ी केंद्र विवेकानंद वार्ड में आयोजित आंगन मिलन एवं न्योताभोज कार्यक्रम ने “सेवा से सम्मान और सहभागिता से सशक्त समाज” का संदेश दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here