More

    जयरामनगर मोड़ की बदहाल सड़क से राहगीर परेशान, प्रशासन कब जागेगा

    🚨 जयरामनगर मोड़ की बदहाल सड़क से राहगीर परेशान, प्रशासन कब जागेगा?

    बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

    बड़ी मुसीबत का इंतजार कर रहा प्रशासन? हादसे के बाद होगी कार्रवाई या पहले?

    मस्तूरी। मस्तूरी से जयरामनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर जयरामनगर मोड़ के पास सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब स्थिति के चलते वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

    ❓ सवाल यह है—

    क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

    क्या हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी?

    ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जयरामनगर मोड़ की सड़क की तत्काल जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

    अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और सड़क की बदहाली दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।

    Trending News

    Technology